Wednesday, 31 July 2013

कमाल कर रहा यह छोटा भारतीय जांबाज, श्रीलंका में बरपा रहा कहर

कानपुर। श्रीलंका में खेले जा रहे अंडर-19 टेस्ट मैच में एक भारतीय युवा स्पिन गेंदबाज कहर बरपा रहा है। उसके सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो रहे हैं। उस गेंदबाज का नाम है : कुलदीप यादव। उसके प्रभावशाली प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया है।

कुलदीप की गेंदबाजी से गदगद उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष शशिकांत खांडेकर ने कहा कि इस युवा स्पिनर में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का माद्दा है। 18 वर्षीय बायें हाथ के इस स्पिनर ने दूसरे युवा टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में छह बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया था, जिसकी वजह से मेजबान टीम 212 रन पर ही सिमट गई। यादव ने पहले टेस्ट में भी छह विकेट चटकाए थे।

खांडेकर ने कहा, 'यादव की गेंदबाजी की खासियत उसका एक्शन है। गेंद फेंकने का उसका अनूठा स्टाइल ही उसकी सफलता का राज है। यदि वह ऐसे ही गेंदबाजी करता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब उसे रणजी टीम में खेलने का मौका मिलेगा और राष्ट्रीय टीम में खेलने की उसकी तमन्ना भी पूरी हो सकती है।' आइपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल कुलदीप ने राज्य की अंडर-19 टीम में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी अगुआई में उप्र की टीम पिछले दो सत्रों से कूच बिहार ट्रॉफी में चैंपियन बन रही है।

अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यूपीसीए ने श्रीलंका से लौटने पर कुलदीप को सम्मानित करने का फैसला किया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज की जीत में कुलदीप का अहम योगदान रहा था। कुलदीप सीरीज में सर्वाधिक (08) विकेट लेने वाले स्पिनर रहे थे। कुलदीप का परिवार मूल रूप से उन्नाव जिले का रहने वाला है। क्रिकेट में कुलदीप का रूझान देख उनके पिता राम सिंह यादव कानपुर चले आए। कुलदीप के पिता ने कहा, 'नौ-दस की उम्र से ही वह कोचिंग ले रहा है। हमें उम्मीद है एक दिन वह देश के लिए भी खेलेगा और हमारा मान बढ़ाएगा।'



Courtesy By Jagran
 

1 comment:

  1. Casino (WV) Las Vegas - MapYRO
    Casino 경상북도 출장안마 (WV) Las Vegas. MapYRO is 김천 출장안마 a real time 구리 출장샵 online 공주 출장마사지 casino. You can play your favorite 속초 출장샵 casino games at your home, office, or even just anywhere else.

    ReplyDelete