खेल डेस्क. टीम इंडिया का भविष्य इस समय 'विराट' दिख रहा है। दिल्ली के स्टार विराट कोहली ने जिस प्रकार से कप्तानी संभाली है, ऐसा लग रहा है कि 2015 के वर्ल्ड कप के लिए हमें एक और लीडर मिल गया है।
पहले वेस्ट इंडीज और अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सेंचुरी लगाकर उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो कभी कोई भारतीय दिग्गज नहीं कर पाया था।
विराट के सामने चुनौती कुछ खास नहीं थी, लेकिन बतौर कप्तान अपना धैर्य बनाए रखना उनकी लीडरशिप क्वालिटी का नमूना दिखा गया। कोहली ने मुश्किल पिच पर जहां हर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 100 से कम का था, वहां 106.48 की स्ट्राइक रेट से बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने महज 108 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 115 रन बनाए।
इस सेंचुरी के साथ ही 24 साल के कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसकी बराबरी आने वाले समय में कोई इंडियन नहीं कर पाएगा।
दो सेंचुरी से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विदेशी मैदानों पर कप्तानी करते हुए 24 या उससे कम की उम्र में 2 सेंचुरी लगाने वाले वे भारत के पहले और वर्ल्ड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट ने कपिल देव के 1983 में बनाए 1 शतक के रिकॉर्ड को जिम्बाब्वे के खिलाफ सेंचुरी लगाकर चकनाचूर कर दिया। 1983 में जिम्बाब्वे के ही खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेलकर कपिल देव ने यह कीर्तिमान रचा था।
इस रिकॉर्ड के शूरवीर ये रहे-
ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) - 2 सेंचुरी
विराट कोहली (भारत) - 2 सेंचुरी
पोर्टरफील्ड (आयरलैंड) - 2 सेंचुरी
कपिल देव (भारत) - 1 सेंचुरी
स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) - 1 सेंचुरी
मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) - 1 सेंचुरी
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 1 सेंचुरी
सचिन तेंडुलकर (इंडिया) - 1 सेंचुरी
ये सभी शतक जीते हुए मैचों में लगे हैं।

सबसे कम पारियों में ठोके 15 शतक
जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया 115 रन का स्कोर विराट कोहली के करियर का 15वां वनडे शतक है। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है।
सबसे कम पारियों में 15 सेंचुरी लगाने वाले वे दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। कोहली ने 15 शतकों का सफर महज 106 पारियों में पूरा कर लिया। इन 15 सेंचुरी में से 14 टीम को जीत दिलाने में काम आई हैं, जबकि महज एक हारे हुए मैच में लगी है।
सबसे कम पारियों में 15 सेंचुरी बनाने वाले टॉप बैट्समैन ये रहे-
विराट कोहली - 106 पारी
सईद अनवर - 143 पारी
सौरव गांगुली - 144 पारी
क्रिस गेल - 147 पारी
हर्शेल गिब्स - 161 पारी
डेस्मंड हेयन्स - 166 पारी
रिकी पोंटिंग - 180 पारी
सचिन तेंडुलकर - 182 पारी
विराट कोहली ने लगाईं किसके खिलाफ कितनी सेंचुरी
श्रीलंका - 5
वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश - 2
ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे - 1
सचिन को किया पीछे
विराट कोहली ने अपने कारनामो से कई मामलों में सचिन तेंडुलकर को भी मात दी है। सबसे कम पारियों में 10 से ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड में तो वे सचिन को कब का पीछे कर चुके। अब एक और कीर्तिमान उनके नाम है।
24 या उससे कम की उम्र में विदेशी मैदानों पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम है। कोहली ने महज 10 मैचों में 197.33 के औसत से 1184 रन बनाए हैं। इसमें 10 सेंचुरी शामिल हैं।
विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा शतक (24 या उससे कम की उम्र में) लगाने वाले बल्लेबाज ये रहे-
विराट कोहली - 10
क्रिस गेल - 9
सचिन तेंडुलकर - 7
उपुल थरंगा - 7
युवराज सिंह - 5
24 से कम की उम्र में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में भी कोहली ने सचिन को पीछे कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले दोनों धुरंधर बराबरी पर थे, लेकिन एक वार से चेला गुरू से आगे निकल गया।
24 या उससे कम की उम्र में सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज ये रहे-
विराट कोहली - 15
सचिन तेंडुलकर - 14
क्रिस गेल - 9
सलमान बट्ट - 8
उपुल थरंगा - 8
सबसे युवा मैच विनर बने कोहली
विराट की उम्र फिलहाल 24 साल है। महज पांच साल के करियर में उन्होंने ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो उनकी उम्र में सचिन तेंडुलकर भी नहीं कर पाए थे।
विराट कोहली जीते हुए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले युवा हैं। 24 साल की उम्र में उनसे ज्यादा सेंचुरी किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाईं।
24 या कम की उम्र में विनिंग सेंचुरी लगाने वाले टॉप 5 बैट्समैन -
विराट कोहली - 14
सचिन तेंडुलकर - 10
क्रिस गेल - 7
सलमान बट्ट - 7
महेला जयवर्धने - 6
टार्गेट का पीछा करते हुए भी सबसे ज्यादा विनिंग सेंचुरी कोहली के नाम हैं-
विराट कोहली - 9
सचिन तेंडुलकर - 6
वीरेंद्र सहवाग - 4
क्रिस गेल - 4
कप्तानी में भी किया कमाल
विराट कोहली रन बनाने के साथ ही कप्तानी में भी झंडे गाड़ रहे हैं। ट्राइ नेशन सीरीज के दौरान श्रीलंकाई टीम को महज 96 रन के स्कोर पर ढेर कर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे किया था।
भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में भारतीय बॉलर्स ने अपना कमाल दिखाते हुए श्रीलंका को 96 रन पर ढेर किया था। 2005 के बाद यह पहला मौका रहा जब टीम इंडिया ने विदेशी मैदान पर विपक्षी टीम को 100 से कम रन के स्कोर पर ऑलआउट किया।
29 अगस्त 2005 को हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 65 रन के स्कोर पर ढेर किया था।
कप्तान धोनी विदेशी धरती पर कभी वनडे में ऐसा कमाल नहीं कर सके, लेकिन कोहली ने महज दूसरे ही मैच में इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री मार ली।
कैरेबियाई किंग कोहली
वेस्ट इंडीज के खिलाफ सेंचुरी लगाने के बाद भी विराट ने कई कप्तानी रिकॉर्ड बनाए थे। वनडे मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए पहले ही मैच में सेंचुरी लगाने वाले विराट कोहली दूसरे कप्तान हैं।
उनसे पहले यह कमाल टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे गौतम गंभीर ने किया था। गंभीर ने 2010 में नाबाद 138 रन बनाकर यह कारनामा किया था।
सचिन तेंडुलकर ने बतौर कप्तान खेले दूसरे वनडे में सेंचुरी लगाई थी। 1996 में उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी।

No comments:
Post a Comment